12 मार्च 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान, कूटनैतिक समाधान और सीरिया की जनता के समर्थन को सब से अच्छा मार्ग समझता है।.....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश सचिव हुसैन अब्दुल्लाहियान ने सोमवार को इर्ना से एक वार्ता में स्पष्ट किया है कि सीरिया की जनता, इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद द्वारा आरंभ की गयी सुधार प्रक्रिया के अंतर्गत सुधार के काम और विदेश हस्तक्षेप पर अंकुश की दिशा में मज़बूत क़दम उठाएंगे। उन्होंने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, कूटनैतिक समाधान और सीरिया की जनता के समर्थन को सब से अच्छा मार्ग समझता है। ईरान के विदेशसचिव ने कुछ अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय पक्षों द्वारा उतावलेपन में उठाए गये क़दमों और विरोधियों को सशस्त्र करने से दूर रहने की आवश्कयता पर बल देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान संकट में हर प्रकार की जटिलता का ज़िम्मेदार उन देशों को समझता है जो सीरिया में अस्थिरता व अशांति का समर्थन कर रहे हैं।.........166